सीधा चलूं तो मरुं
उल्टा चलूं तो मरुं
तीर्छा चलूं तो भी मरुं
ढाई घर चलूं तो भी मरुं
कोई रास्ता नहीं छोड़ा मैनें
अपने लिए
शह और ये मात
जाओ ये बाजी़ भी तुम्हारी रही
समझदार लोग समझाते हैं
न खेलूं तुम्हारे साथ
हार जाऊंगा
मगर इतना तो तुम्हें भी पता होगा
तुमने कभी मुझे हराया नहीं
मैं खुद हारा हूं हर बार
अब ऊपर बैठकर इतराओ मत
कमर कस लो और
अगली चाल सोच लो
इसी बिसात पर हराऊंगा तुम्हें
हारा हूं, मरा नहीं हूं¶¶¶¶¶
No comments:
Post a Comment