क्या मानव का मानवता से कोई सम्बन्ध नहीं
क्या ये शब्द मानव की त्रुटियां मात्र दर्शाता है
भूखे, नंगे, पागल, चोर, क़ातिल
क्या ये ही मानव हैं
अपनी बर्बरता को अपने परिधान से छुपाते
क्या ये ही मानव हैं
दूसरो की रोटी छिनकर अपनी भूख मिटाते
क्या ये ही मानव हैं
दुःख, खुशी, आँसू, हँसी सबकुछ बेचते
क्या ये ही मानव हैं
डरे हुए, भागते हुए, रोते हुए, बीमार, मरते हुए
क्या ये ही मानव हैं
गंदी मानसिकता वाले, हवस से भरे, सड़े-गले
क्या ये ही मानव हैं
घिन्न आती है साँस लेते हुए भी
ये सोचकर की मैं भी इनमें से ही एक हूँ
ये भी तो हो सकता है की मैं अलग हूँ
फ़िर मैं कौन हूँ
क्या मैं मानव नहीं
मैं मानव हूँ इसका प्रमाण क्या है
क्या बिना प्रमाण के सत्य सत्य नहीं होता
Thursday, July 23, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 comments:
haan yahi maanav hai mere dost.. maanav ka definition badal raha hai.. agar badala hai toh tu maanav hai.. agar nahi badala toh tu nahi..
magar waise dekha jaaye,toh maanav toh pehle se hi aisa tha.. tab shikaar karta tha(abhi bhi karta hai).. jaanwaron ko maarta tha.. kaatke khaata tha.. ab khud hi jaanwar ban gaya hai toh doosro ko toh maarega hi na.. roti toh chinega hi unki..
aur yahi praman hai ke tu maanav hai.. aur batta.. teri manavsi kaisi hai? haha.. taal mil raha ke nahi?
actually yeh kavita padhte samay mujhe akshay khanna hi dikh raha tha.. haha..
hahhahaha!!!
manavsi!!!!
koi taal nahin mil raha....circuit break hai...
Post a Comment